{"_id":"67ac48550d00bcdc8108e949","slug":"mumbai-police-nabs-man-from-maharashtra-chembur-over-threat-call-regarding-pm-modi-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 'पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला हो सकता है', पुलिस को मिली धमकी, जांच में आरोपी निकला मानसिक रोगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 'पीएम मोदी के विमान पर आतंकी हमला हो सकता है', पुलिस को मिली धमकी, जांच में आरोपी निकला मानसिक रोगी
Wed, 12 Feb 2025 12:44 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:44 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि '11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी और तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।'
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को चेंबूर इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर आतंकी हमले को लेकर धमकी भरा कॉल किया था। जांच में आरोपी मानसिक रोगी निकला है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
पुलिस ने बताया कि '11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी और तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।' पुलिस ने बताया कि 'मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर धमकी देने वाले व्यक्ति को चेंबूर इलाके से हिरासत में लिया गया है। आरोपी मानसिक तौर पर बीमार है।'
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शरारत में फोन किया था और उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ये पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी को लेकर धमकी दी गई है। इससे पहले साल 2023 में हरियाणा के एक शख्स ने भी पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। केरल में भी एक व्यक्ति ने पीएम मोदी को धमकी दी थी। जिस वक्त धमकी दी गई थी, उस वक्त पीएम मोदी केरल दौरे पर जा रहे थे। साल 2018 में भी महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में पीएम मोदी को धमकी दी थी।
विज्ञापन
फ्रांस दौरे पर हैं पीएम मोदी
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों फ्रांस दौरे पर हैं, जहां वे एआई समिट में भाग लेने पहुंचे थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई समिट की सह-अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में दुनिया के कई शीर्ष नेता भी शामिल हुए। पीएम मोदी फ्रांस से आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे, जहां वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात होगी।