{"_id":"6590de5f187260486e03bd63","slug":"mumbai-police-nab-a-62-year-old-man-on-run-in-murder-case-after-31-years-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 31 साल पहले जमानत पर छूटा फिर नहीं लौटा, अब मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा 62 साल का हत्यारोपी, जानें मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 31 साल पहले जमानत पर छूटा फिर नहीं लौटा, अब मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा 62 साल का हत्यारोपी, जानें मामला
Sun, 31 Dec 2023 09:01 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:01 AM IST
सार
भिसे को वर्ष 1992 में जमानत मिल गई थी। बाद में वो कभी अदालत में मामले की सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुआ। साल 2003 में अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने फिल्मी तरीके से 31 साल बाद एक फरार शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हत्या के मामले में वांछित 62 साल के दीपक भिसे को पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। उस पर 1989 में राजू चिकना नाम के व्यक्ति की हत्या और धर्मेंद्र सरोज नाम के शख्स की हत्या का प्रयास करने का आरोप है।
विज्ञापन
भिसे को वर्ष 1992 में जमानत मिल गई थी। बाद में वो कभी अदालत में मामले की सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुआ। साल 2003 में अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
जिंदा भी होगा या नहीं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब भी पुलिस कांदिवली के तुलस्करवाड़ी में दीपक भिसे के पते पर जाती थी तो वहां के लोग उन्हें बताते थे कि वह यहां बहुत सालों से नहीं आया है। साथ ही लोग यह भी कहते थे कि अब भिसे जिंदा भी होगा या नहीं। अधिकारी ने कहा कि लेकिन हमने हार नहीं मानी और उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन
ऐसे मिला पता
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को भिसे की पत्नी का मोबाइल नंबर मिला। बाद में नालासोपारा में उसका पता चला। पुलिस ने शुक्रवार रात को दबिश देकर भिसे को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि भिसे अपने परिवार के सदस्यों के साथ इलाके में बस गया था और पेड़ काटने के ठेके लेता था। कांदिवली पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक नितिन साटम ने कहा कि आरोपी, जो अब 62 साल का है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।