Sushant Case News: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं - अनिल देशमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान सामने आया है। अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही थी लेकिन इस मामले को अचानक से सीबीआई को सौंप दिया गया।
अनिल देशमुख ने कहा कि हम खुद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस मामले को कोई अंत निकल कर आए। सुशांत के चाहने वाले लोग जानना चाहते हैं कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या किसी ने उनकी हत्या की थी। महाराष्ट्र सरकार भी इस मसले के हल का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
#SushantSinghRajput case was being probed by Mumbai Police professionally but it was suddenly handed over to CBI. We too are eagerly waiting to see their finding. People ask did he die by suicide or was he murdered. We're awaiting the probe's result: Maharashtra HM Anil Deshmukh pic.twitter.com/pQXhYJkjRY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 28, 2020
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। सुशांत के घरवालों ने बिहार में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की थी और मामले की जांच सीबीआई को सौॆपने की मांग की थी। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में कई तरह के मोड़ निकल आए हैं। एक ड्रग एंगल निकलने से एनसीबी भी इस मामले की तफ्तीश में जुड़ गई है और इसी सिलसिले में हाल ही में एनसीबी ने बॉलीवुड की तीन दिग्गज अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की थी।