{"_id":"5b4dab514f1c1b4c748b5641","slug":"mumbai-police-has-arrested-8-persons-belonging-to-mns-undercharges-of-damaging-public-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गुस्साए एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के सामने फुटपाथ तोड़ा, आठ हुए गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गुस्साए एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के सामने फुटपाथ तोड़ा, आठ हुए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
mumbai
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन कार्यकर्ताओं पर पब्लिक पॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात मंत्रालय के सामने की सड़क और सड़क के दोनों तरफ बने फुटपाथों को तोड़ा है।
विज्ञापन
मुंबई में सड़कों की खराब हालत और सड़कों में पड़े गड्ढों के विरोध में एमएनएस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। सड़कें तोड़ने के अपराध में पुलिस ने अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आए दिन मुंबई में टूटी सड़कों के चलते आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी बारिश के दौरान सड़क पर गड्डों के चलते आए दिन आम लोग न केवल हादसों का शिकार हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की मौत हो गई है। इसके विरोध में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
एमएनएस कार्यकर्ता फावड़ा और कई औजारों के साथ सोमवार रात मंत्रालय के सामने पहुंचे और यहां उन्होंने सरकार के विरोध में नारे लगाने के साथ ही साइड में बने फुटपाथ को तोड़ना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था वहीं कई लोग फुटपाथ तोड़ रहे थे।
विज्ञापन
मंत्रालय के सामने फुटपाथ तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांति भंग करने और फुटपाथ तोड़ने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।
#Maharashtra: Mumbai police has arrested 8 persons belonging to MNS undercharges of damaging public property and breaching prohibitory orders. They were seen damaging road in front of Mantralaya to protest against potholes in the city late last night.
— ANI (@ANI) July 17, 2018
मुंबई में सड़क के गड्ढे राजनीतिक मुद्दा बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से सड़के जलमग्न है। जिसकी वजह से यहां काफी दुर्घटनाएं भी हुई हैं। कांग्रेस और एमएनएस इसे पूरे महाराष्ट्र में मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने भी हाल में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया है और मुंबई में गड्ढों की गिनती को ले कर एक अभियान भी शुरू किया है। हर साल बारिश में मुंबई पानी पानी हो जाती है। बृहन्मुंबई मुंसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) की कार्यप्रणाली पर बार-बार सवाल उठते हैं।