फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai police got threatening phone call claim bomb blast in city today news updates

Today News: फोन कर मुंबई में बम धमाके करने की दी थी धमकी, मानसिक रूप से अस्थिर निकला आरोपी

Sun, 31 Dec 2023 01:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 31 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

कॉल मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
mumbai police got threatening phone call claim bomb blast in city today news updates
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस को बीती शाम एक धमकी भरा कॉल मिला। इस कॉल में पुलिस को मुंबई शहर में धमाके करने की धमकी दी गई थी। खबर के अनुसार, शनिवार की शाम करीब छह बजे पुलिस को एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले पुलिस को मुंबई में जगह जगह धमाके करने की धमकी दी और फिर फोन काट दिया। कॉल मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है लेकिन आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर निकला है। 
विज्ञापन


मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने की थी कॉल
जांच में पता चला है कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने पुलिस को बम होने की झूठी कॉल की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अमरावती का रहने वाला है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। आरोपी ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मुंबई में बम धमाकों की धमकी दी थी। 
विज्ञापन

 

डीआरआई ने मुंबई में जब्त की 2.4 करोड़ की सिगरेट

'डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस' (डीआरआई) ने मुंबई में 2.4 करोड़ रुपये की सिगरेट बरामद की है। इन सिगरेट की तस्करी की जा रही थी। डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि एयर कार्गो रूट से दुबई से मुंबई सिगरेट का कंसाइनमेंट आया है। इस पर डीआरआई ने एयर कार्गो कॉम्पलेक्स में छापा मारकर सिगरेट बरामद की। इन सिगरेट में कई प्रसिद्ध ब्रांड की सिगरेट थीं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed