फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police file chargesheet in 26 november attack said tahawwur rana visit india before terror

26/11: 'हमले से कुछ ही दिन पहले मुंबई में रुका था तहव्वुर राणा', पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट

Tue, 26 Sep 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

राणा पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के संपर्क में था। साथ ही राणा पर 26/11 के आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक होने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
Mumbai police file chargesheet in 26 november attack said tahawwur rana visit india before terror
मुंबई हमला - फोटो : pti

विस्तार

मुंबई पुलिस ने 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के मामले में सोमवार को चार सौ पेज की चाजर्शीट दाखिल की। इस चार्जशीट में कहा गया है कि मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, आतंकी हमले से कुछ ही दिन पहले मुंबई में रुका था। चार्जशीट के अनुसार, तहव्वुर राणा मुंबई आतंकी हमले से कुछ ही दिन पहले 21 नवंबर तक मुंबई के एक होटल में ठहरा था। 
विज्ञापन


मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा
मुंबई पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में यह चार्जशीट दाखिल की। मुंबई हमले में यह चौथी चार्जशीट है। तहव्वुर राणा फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद है और उसे भारत प्रत्यर्पित कराने की तैयारी चल रही है। राणा पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के संपर्क में था। साथ ही राणा पर 26/11 के आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक होने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


मुंबई आतंकी हमले में हुई थी 166 मौतें
चार्जशीट में बताया गया है कि तहव्वुर राणा 11 नवंबर 2008 को भारत आया था और 21 नवंबर तक भारत में ही रहा था। इस दौरान उसने दो दिन मुंबई के पवई स्थित एक होटल में बिताए थे। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमें राणा के खिलाफ कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि आतंकी हमले में उसकी भूमिका थी। तहव्वुर राणा ने हेडली को भारत का पर्यटक वीजा पाने के लिए फर्जी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को रसद की मदद भी तहव्वुर राणा ने ही दी थी। बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने करीब 60 घंटे तक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बंधक बनाए रखा था। आतंकियों ने मुंबई के मशहूर होटल ताज, एक अस्पताल, एक यहूदी स्थल समेत कई अन्य जगहों को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed