फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police file charge sheet against eight in Rs 2500 crore drug seizure case

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने आठ के खिलाफ की चार्जशीट दाखिल, 2500 करोड़ रुपये की ड्रग्स की थी जब्त

Fri, 23 Sep 2022 11:20 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 11:20 PM IST
सार

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में 4,818 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Mumbai police file charge sheet against eight in Rs 2500 crore drug seizure case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने शुक्रवार को करीब 2,500 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स मामले में शुक्रवार को आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत जेल में हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी ने कहा कि, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में 4,818 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था, जिन्हें मुंबई अपराध शाखा ने ‘म्याऊं म्याऊं’ के नाम से चर्चित सिंथेटिक उत्तेजक मादक द्रव्य बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।  पिछले महीने एएनसी ने पालघर जिले के नालासोपारा, ठाणे जिले के अंबरनाथ और गुजरात के अंकलेश्वर में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान लगभग 2,500 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन को जब्त किया था। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। अभी एएनसी ड्रग्स को खफाने वालों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed