फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police claims- Four accused carried out the murder; Age test of minor accused will be done

Baba Siddique Murder: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस का दावा- भाई के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमेल सिंह और एक अन्य आरोपी की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। वहीं सुनवाई के दौरान खुद को नाबालिग बताने वाले आरोपी की रिमांड नहीं सौंपी गई।

विज्ञापन
Mumbai Police claims- Four accused carried out the murder; Age test of minor accused will be done
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक प्रवीण के भाई शुभम लोनकर ने फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि प्रवीण लोनकर ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। साथ ही हत्याकांड में नाबालिग आरोपी और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने एक और आरोपी के नाम खुलासा किया था। पुलिस ने चौथे आरोपी की पहचान जीशान अख्तर के रूप में की थी। हत्याकांड में अब तक छह आरोपी हो गए हैं। इनमें से पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में शनिवार रात को बाबा सिद्दीकी (66) की उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने पहले कहा था कि वारदात को तीन आरोपियों हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23), उत्तर प्रदेश निवासी शिवा और एक अन्य आरोपी ने अंजाम दिया। इनमें आरोपी गुरमेल सिंह और नाबालिग बताने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। जबकि तीसरा आरोपी शिवा फरार है। वहीं रविवार दोपहर को मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी के नाम का खुलासा किया।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने कहा कि हत्याकांड में चार आरोपी शामिल थे। चौथे आरोपी का नाम जीशान अख्तर है। जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उस पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने रात को दो अन्य आरोपी पुणे के शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक प्रवीण और शुभम ने ही शिवा और नाबालिग आरोपी को हत्याकांड में शामिल किया था। इसके साथ ही शुभम ने ही फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
वहीं हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमेल सिंह और एक अन्य आरोपी की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। वहीं सुनवाई के दौरान खुद को नाबालिग बताने वाले आरोपी की रिमांड नहीं सौंपी गई। कोर्ट ने आरोपी की उम्र तय करने के लिए ऑसिफिकेशन टेस्ट (हड्डी परीक्षण) कराने के बाद दोबारा पेश करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि दूसरे आरोपी का परीक्षण कराकर दोबारा पेश किया जाए। इसके बाद अदालत तय करेगी कि उसके खिलाफ कार्यवाही किशोर अदालत में चलेगी या नियमित अदालत में।

पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्हें जो आधार कार्ड मिला है, उसके हिसाब से आरोपी की उम्र 21 वर्ष है। पुलिस ने यह भी कहा कि उसने कोई अन्य दस्तावेज जब्त नहीं किया है, जिससे कश्यप की उम्र की पुष्टि हो सके। इसके बाद अदालत ने कार्यवाही रोक दी और अभियोजन पक्ष से आधार कार्ड पेश करने को कहा। पुलिस ने आधार कार्ड की तस्वीर पेश की।

अदालत ने बचाव पक्ष से पूछा कि क्या आधार कार्ड पर दी गई जानकारी सही है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जानकारी सही है। हालांकि, कार्ड पर लगी तस्वीर कश्यप की नहीं थी। फिर भी अदालत ने हिरासत आवेदन पर सुनवाई जारी रखी।


वहीं अदालत में क्राइम ब्रांच की ओर से सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड मांगी। उन्होंने कहा कि हत्या में कोई अंतरराष्ट्रीय लिंक शामिल है या नहीं इसकी जांच की जरूरत है। सरकारी वकील ने कहा कि कि पुलिस को यह जांच करने की जरूरत है कि क्या गोलीबारी में कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल थी? दोनों आरोपियों की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने दलील दी कि अपराध बहुत दुखद और निराशाजनक था, लेकिन आरोपियों की भूमिका तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई हो और दोनों आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed