फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police caught two sisters who stole jewelery and clothes worth Rs 55 lakh through Instagram reel

Mumbai: इंस्टाग्राम रील से पकड़ में आईं दो चोर बहनें, चोरी किए 55 लाख के गहने-कपड़े पहन वीडियो बनाकर अपलोड की

Wed, 15 May 2024 04:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 04:23 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम रील की सहायता से दो चोर बहनों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक बुजुर्ग दंपती के घर में काम करती थीं, जहां से उन्होंने 55 लाख के गहने और महंगे कपड़े चोरी किए। उन्हीं कपड़े और गहनों को पहनकर रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन
Mumbai Police caught two sisters who stole jewelery and clothes worth Rs 55 lakh through Instagram reel
हथकड़ी (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस ने दो बहनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों एक बुजुर्ग दंपती के घर काम करती थीं, जहां से उन्होंने 55 लाख रुपए के गहने और महंगे कपड़ों के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया। वह पुलिस की पकड़ में तब आईं, जब उन्होंने चोरी किए गहने और कपड़े पहनकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोपी बहनों की पहचान वेटकोली (24) और भारती वेटकोली (21) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन

कालाचौकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग दंपती ने हाल ही में घर से गहने, कपड़े और विदेशी मुद्रा सहित नकदी गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि दंपती की दो घरेलू सहायिकाएं अक्सर गहने और महंगे कपड़े दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करती हैं।  

विज्ञापन

पुलिस ने दो दिन पहले रायगढ़ जिले से पकड़ा
अधिकारी ने बताया कि आरोपी बहनों ने दंपती के घर से चोरी गहने और महंगे कपड़े पहनकर भी रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। जिसके आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले दोनों को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 55 लाख रुपए का कीमती सामान बरामद किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 (क्लर्क या नौकर द्वारा चोरी) सहति अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed