फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police busted a gang that duped traders by posing as food officers

Maharashtra: खाद्य अधिकारी बनकर न्यापारियों से करते थे ठगी, पुलिस ने धरा, 70 से ज्यादा मामलों में आया नाम

Tue, 06 Dec 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

डीसीपी स्मिता पाटिल ने बताया कि ये दोनों खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारते थे और उनके सामान में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते थे। जिसके बाद कार्रवाई नहीं करने के लिए मोटी रकम वसूलते थे।

विज्ञापन
Mumbai Police busted a gang that duped traders by posing as food officers
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों से ठगी के आरोपी जालसाजों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी जालसाजों के एक गिरोह को मंगलवार को गिऱफ्तार किया गया है। वहीं, मुंबई पुलिस ने एक और रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट के लोग वेब सीरीज के बहाने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें विभिन्न साइटों पर अपलोड करते थे।

विज्ञापन


खाद्य अधिकारी बनकर ठगी करने वाले जालसाज गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालसाजी करने वाले आरोपियों की पहचान कांदिवली के सिंह एस्टेट ठाकुर गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेश प्रसाद शिंदे और चारकोप निवासी 35 वर्षीय अविनाश गायकवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्मिता पाटिल ने कहा कि दोनों आरोपियों ने नकली खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों से जबरन वसूली की और शहर में 70 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान, दोनो जालसाजों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के रूप में व्यापारियों पर अनाज की गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं करने के लिए मोटी रकम वसूली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक दुकानदार ने इन दोनों की शिकायत की थी। जिसके आधार पर मुंबई की कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने एक जाल बिछाया और दो आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारते थे और उनके सामान में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते थे। जिसके बाद कार्रवाई नहीं करने के लिए मोटी रकम वसूलते थे। दोनों जालसाजों के काम करने के तरीके पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्मिता पाटिल ने आगे बताया कि दोनों महाराष्ट्र सरकार के स्टिकर वाली कार में ड्राइव करते थे और दुकानदारों और होटल मालिकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नकली आईडी दिखाते थे ताकि कोई संदेह पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कथित तौर पर उनके पास से 5,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के फर्जी आईडी कार्ड, खाद्य विभाग के कुछ फॉर्म, कार और महाराष्ट्र सरकार का एक स्टिकर जब्त किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि आरोपियों का नाम 70 से ज्यादा मामलों में सामने आया है। पुलिस इस मामले में आगे भी जांच कर रही है। 


 अश्लील फिल्में बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
वहीं, एक 29 वर्षीय महिला मॉडल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चारकोप पुलिस ने अनिरुद्ध प्रसाद जांगड़े को गिरफ्तार करते हुए वेब सीरीज के बहाने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें विभिन्न साइटों पर अपलोड करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में शामिल अन्य तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed