{"_id":"639ede61a068af5174271a88","slug":"mumbai-police-anti-narcotics-cell-arrested-three-drug-peddlers-including-nigerian-md-methamphetamine-seized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में नाइजीरियन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.35 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में नाइजीरियन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.35 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त
Mon, 19 Dec 2022 07:20 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:20 AM IST
सार
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से एक नाइजीरियन समेत तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.35 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की गई है।
विज्ञापन
drug peddlers arrested
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग क्षेत्रों से एक नाइजीरियन समेत तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 1.35 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की गई है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और इनके पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
मझगांव इलाके से नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार
वहीं, एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने मझगांव इलाके से एक नाइजीरियाई ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एमडी और मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35.30 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भारत में अवैध रूप से घुसे नौ रोहिंग्या त्रिपुरा में गिरफ्तार
बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे नौ संदिग्ध रोहिंग्या को त्रिपुरा में गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, अगरतला रेलवे स्टेशन पर 15 दिसंबर को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाकर सभी ट्रेनों की जांच की। इस दौरान पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने माना कि वे बांग्लादेश से आ रहे हैं और म्यांमार मूल के हैं।