साजिश नाकाम: मुंबई पुलिस ने भी एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए छह आतंकियों से जुड़े हैं तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी सप्ताह छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने भी एक संदिग्ध को उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बड़े बम धमाकों की साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। शनिवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच व महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने जोगेश्वरी इलाके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध आतंकी के तार भी उसी आतंकी माड्यूल से जुड़े हैं, जिसके छह आतंकियों को 15 सितंबर को गिरफ्तार करके दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश का भंडाफोड किया था।
महाराष्ट्र एटीएस द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी जाकिर हुसैन शेख को मुंबई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सोमवार तक रिमांड पर सौंप दिया। इससे पूछताछ में साजिश के तार और खुल सकते हैं।
बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तान प्रायोजित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक महाराष्ट्र, एक दिल्ली और चार युवक यूपी के लखनऊ, बहराइच, रायबरेली और प्रयागराज के रहने वाले हैं।
गणेश उत्सव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट
गणेश उत्सव को लेकर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के 10वें और आखिरी दिन के लिए शहरभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर आतंकी संदिग्धों की हालिया गिरफ्तारी के मद्देनजर पुलिस पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उजागर की गई एक कथित आतंकी साजिश के सिलसिले में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पाकिस्तान से प्रायोजित था आतंकी मॉड्यूल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बताया था कि यह मॉड्यूल पाक से प्रायोजित था। सीमा पार से आईईडी की व्यवस्था की गई थी। इस मॉड्यूल को एक स्लीपर सेल संचालक के द्वारा आरडीएक्स आधारित बम, पिस्तौल और कारतूस सप्लाई किए जा चुके थे। दिल्ली से मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में अन्य आतंकी गुर्गों को यह विस्फोटक सौंपे जाने थे। इसके बदले इन लोगों को हवाला के जरिए पैसे दिए जाने थे।
आईएसआई से सीधे संपर्क में था प्रयागराज का हुमैद
जांच एजेंसियों को अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि पता चला है कि आातंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड प्रयागराज का रहने वाला हुमैद उर रहमान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में था। अब तक कि जांच में लगभग साफ हो गया है कि उसने ही दिल्ली में रहने वाले अपने भतीजे ओसाम उर्फ शामी और करेली के जीशान कमर को मस्कट भेजकर आईएसआई एजेंटों से मिलवाया। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान ले जाकर ट्रेनिंग दी गई।
जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है कि हुमैद ने ही जीशान और अपने भतीजे ओसामा को पाकिस्तान भेजकर उनकी ट्रेनिंग कराई। वह आईएसआई के सीधे संपर्क में था। उसने ओसाम व जीशान को पहले ओमान के मस्कट भेजा। वहां आईएसआई के खुफिया एजेंट उनसे मिले। इसके बाद एजेंट ही दोनों को समुद्र के रास्ते से ग्वादर पोर्ट पर ले गए और इसके बाद उन्हें विस्फोटक और बम बनाने की ट्रेनिंग दी गई।
A joint team of Maharashtra ATS and Mumbai Police Crime Branch has taken a person into custody from Jogeshwari area of the city in connection with the terror module busted by Delhi Police earlier this week: Maharashtra ATS pic.twitter.com/ZYmIungyPl
— ANI (@ANI) September 18, 2021