{"_id":"60c2367182b46a5c924bc7eb","slug":"mumbai-one-person-killed-after-three-houses-collapsed-at-lokhandi-chwal-in-shivaji-nagar-dahisar-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा : मुंबई में लगातार दूसरे दिन दहिसर में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा हादसा : मुंबई में लगातार दूसरे दिन दहिसर में तीन मंजिला इमारत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
Thu, 10 Jun 2021 09:27 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
दहिसर में गिरी तीन मंजिला इमारत का मलबा हटाते बचाव कर्मी।
- फोटो : ANI
मुंबई के मलवनी में बुधवार को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन अब दहिसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भी एक तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रद्युम्न सरोज बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पहले ही मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के पास के एक मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में सात अन्य लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई में उपनगरीय मलाड के मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ, जिस दिन मुंबई में दिन भर भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
Mumbai | One person killed after three houses collapsed at Lokhandi Chwal, in Shivaji Nagar, Dahisar (E) #Maharashtra pic.twitter.com/ctMCzsLVme
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2021