फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Officials of NCB, Delhi, Gujarat and Madhya Pradesh reached Mumbai in preparation for the big operation

ड्रग्स पार्टी: बड़े ऑपरेशन की तैयारी में एनसीबी, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश के अधिकारी मुंबई पहुंचे

Tue, 05 Oct 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 09:41 PM IST
सार

  एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' पर भी पहुंच सकती है। क्रूज पर रेव पार्टी मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन समेत 16 लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Mumbai: Officials of NCB, Delhi, Gujarat and Madhya Pradesh reached Mumbai in preparation for the big operation
मुनमुन धामेचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के समुंदर में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने बड़े ऑपरेशन की तैयारी की है। इसके लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात से ब्यूरो के अधिकारी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन


ताजा जानकारी के अनुसार क्रूज पर छापेमारी कर अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित 16 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी ने बड़ी तैयारी की है, लेकिन इसे गुप्त रखा गया है। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में एनसीबी के अधिकारियों की संख्या कम होने के कारण दूसरे राज्यों से तेज तर्रार अधिकारी बुलाए गए हैं, ताकि मामले की पूरी तहकाकीत हो सके।
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि एनसीबी की टीम आर्यन खान को कई स्थानों पर स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए भी लेकर जा सकती है। चर्चा तो यह भी है कि एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' पर भी पहुंच सकती है। गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान के अलावा उसके करीबी मित्र अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धामेचा, नूपुर सतीजा, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा को गिरफ्तार किया है जो सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस आरोपी पर क्या है आरोप और क्या है दिल्ली कनेक्शन

  • मुनमुन धामेचाः मुनमुन धामेचा पर क्रूज पार्टी में ड्रग्स सेवन करने का आरोप है। मुनमुन एक बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती है। हालांकि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की है लेकिन दिल्ली में रहती है।
  • मोहक जायसवालः मोहक दिल्ली का एक बड़ा कारोबारी है। एनसीबी देर सबेर उसके घर की भी तलाशी ले सकती है।
  • इस्मित सिंहः इश्मित दिल्ली के बड़े कारोबारी का बेटा है। वह क्रूज ड्रग्स पार्टी में कैसे शामिल हुआ। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। एनसीबी की जांच जारी है।
  • गोमित चोपड़ाः गोमित एक प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट है। वह दिल्ली के योजना विहार इलाके में रहता है। गोमित की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां एनसीबी दफ्तर आकर उससे मिल चुकी है।
  • विक्रांत छोकरः विक्रांत दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्टिविटी हेड के पद पर कार्यरत है। एनसीबी क्रूज ड्रग्स पार्टी में उसके शामिल होने के लिंक तलाश रही है।
  • नुपूर सतीजाः नुपूर का भी बड़ा कारोबार है। एनसीबी यह जांच कर रही है कि वह क्रूज ड्रग्स पार्टी में किसके जरिए पहुंची। उसके ड्रग्स पेडलर से क्या लिंक है। नुपूर पर सेनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर क्रूज में पहुंचने का आरोप है।


एनसीबी ने कहा- मामला शरलॉक होम्स व अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास जैसा, हर पल आ रहा नया मोड़
एनसीबी ने क्रूज पर रेव पार्टी के मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को चार और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें 11 अक्तूबर तक एनसीबी की रिमांड पर सौंपा है। इनकी रिमांड को लेकर सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील विशेष लोक अभियोजक अद्वैत सेठना ने कहा कि यह मामला शरलॉक होम्स व अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास की तरह हो गया है। जांच में हर पल नया मोड़ आ रहा है।
सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी आरएम नार्लीकर ने अब्दुल कादिर शेख (30), श्रेयस नैयर (23), मनीष राजगढ़िया (26) और अविन साहू (30) को 11 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया। इससे पूर्व सोमवार को अदालत ने शाहरुख खान व सात अन्य को गुरुवार तक एनसीबी की रिमांड पर सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed