फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai North Indian Union to organize mass marriages Ram Manohar Tripathi Library inaugurated at Sangh Bhawan

मुंबई: सामूहिक विवाह कराएगा उत्तर भारतीय संघ, संघ भवन में हुआ डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी पुस्तकालय का उद्घाटन

Thu, 04 Aug 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने पुरखों की विरासत जान सके, इसलिए यह पुस्तकालय शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में उत्तर भारतीय संघ की तरफ से होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च संघ करेगा।

विज्ञापन
Mumbai North Indian Union to organize mass marriages Ram Manohar Tripathi Library inaugurated at Sangh Bhawan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ दिसंबर महीने में सामूहिक विवाह का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने गुरुवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान यह घोषणा की।

विज्ञापन


उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने पुरखों की विरासत जान सके, इसलिए यह पुस्तकालय शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में उत्तर भारतीय संघ की तरफ से होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च संघ करेगा। स्वर्गीय आरएन सिंह का सपना था कि उत्तर भारतीय संघ भवन की इतनी ख्याति हो कि लोग उसे देखने यहां आएं। हम इसी सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रह रहे तमाम उत्तर भारतीयों को संघ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। इससे पहले लाइब्रेरी का उद्घाटन डॉ. त्रिपाठी की बेटी डॉ. मंजू पांडे और बेटे तथा वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और सांसद रमेश दुबे, पूर्व सांसद हरिबंश सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्वमंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, डॉ. राधेश्याम तिवारी, जीपी सिंह और शारदा प्रसाद सिंह ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मंत्री रहे डॉ. त्रिपाठी, लेकिन उनके पास नहीं था अपना घर
इस दौरान अनुराग त्रिपाठी अपने पिता की यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार इतना साधारण था कि अन्य बच्चों की तरह हम भी दूसरों के घर टीवी देखने जाते थे। पिताजी नगर विकास, आवास मंत्री तक रहे, लेकिन उनके पास खुद का घर तक नहीं था। हम लोग नानाजी के मकान में रहते थे। बाबूजी के आसपास ईमानदार कार्यकर्ता थे और उन्होंने डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी को ईमानदार बनाया। डॉ. त्रिपाठी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के निवासी थे और मुंबई के उत्तर भारतीय समाज के शीर्ष पुरुष कहे जाते हैं।


आज के राजनीतिज्ञों से भिन्न थे डॉ. त्रिपाठी: राजहंस सिंह
भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने डॉ. राम मनोहत त्रिपाठी की प्रसंशा करते हुए कहा कि वे आज के राजनीतिज्ञों से काफी अलग थे। उन्होंने राजनीति में मुकाम हासिल करने के लिए कभी किसी की जी हुजूरी नहीं की, बल्कि मंत्रीपद के लिए उन्हें सामने से ऑफर किया जाता था। डॉ. त्रिपाठी प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ साहित्यकार, कवि और पत्रकार भी थे। वे सदैव उत्तर भारतीय समाज के हित लिए काम करते थे। वह चाहते तो बहुत कुछ हासिल कर सकते थे। विधायक सिंह ने उत्तर भारतीय संघ भवन में डॉ. त्रिपाठी के नाम पर पुस्तकालय खोलने की प्रसंशा की और संघ को हमेंशा सहयोग देने का वादा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed