फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai news updates Advocates wife four year old daughter killed in mishap on Samruddhi Expressway

Mumbai: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, तलोज जेल में विचाराधीन कैदी ने की खुदकुशी

Wed, 28 Dec 2022 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक धर्मस्थल के दर्शन कर लौट रहा था, तभी वाशिम में हाई-स्पीड कैरिजवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया, घटना रात करीब दो बजे हुई।

विज्ञापन
mumbai news updates Advocates wife four year old daughter killed in mishap on Samruddhi Expressway
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के समृद्धि एक्सप्रेसवे को हाल ही में खोला गया था। लेकिन बुधवार तड़के एक हादसे में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक धर्मस्थल के दर्शन कर लौट रहा था, तभी वाशिम में हाई-स्पीड कैरिजवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया, घटना रात करीब दो बजे हुई। अधिवक्ता अजय जोशी अपनी पत्नी (35 वर्षीय) और दो बेटियों के साथ तुलजापुर से नागपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांड़ी चला रहे जोशी को शायद झपकी आ गई होगी। उनकी कार दूसरी लाइन चली गई। उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अजय जोशी और उनकी दूसरी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, तलोज केंद्रीय जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने बुधवार की सुबह जेल परिसर में फांसी लगा ली। नवी मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।

खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने कहा, युवक को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे 22 दिसंबर को तलोज जेल लाया गया था। उन्होंने बताया, मृतक करन सेरियन (19 वर्षीय) ने फांसी लगाने के लिए कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया। अन्य कैदियों और कर्मचारियों द्वारा सतर्क किए जाने के बाद जेल प्रशासन उसे अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, विचाराधीन कैदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed