{"_id":"62a1fb4da04f075d974e43ba","slug":"mumbai-news-man-beaten-to-dead-during-theft-attempt-in-mumbai-four-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai News: मोबाइल फोन चुराने के आरोप में शख्स की बांस के डंडों से पीटकर हत्या, बीएमसी के चार संविदा कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai News: मोबाइल फोन चुराने के आरोप में शख्स की बांस के डंडों से पीटकर हत्या, बीएमसी के चार संविदा कर्मी गिरफ्तार
Thu, 09 Jun 2022 07:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:23 PM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''पीड़ित रफीक शेख (28 वर्षीय) मोबाइल फोन चुराने के लिए कैंपस में घुसा जहां एक आरोपी (कर्मचारी) ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने पीड़ित को बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया।''
विज्ञापन
चोरी के शक में 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया, सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में चोरी के शक में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में चार संविदा कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना उपनगर मुलुंड के अमर नगर पाइपलाइन इलाके में बुधवार (8 जून) को हुई।
उन्होंने कहा कि पीड़ित रफीक शेख (28 वर्षीय) मोबाइल फोन चुराने के लिए कैंपस में घुसा जहां एक आरोपी (कर्मचारी) ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने पीड़ित को बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में किसी ने पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सभी संविदा कर्मियों कुमार साहा, कपिल शर्मा, संतोष कुमार साहनी और फूलो साहनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।