{"_id":"5b8b74d342c79246300f717e","slug":"mumbai-monorail-starts-again-between-chembur-to-wadala-after-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: चेंबूर से वडाला के बीच दोबारा शुरू हुई मोनोरेल, 10 महीने पहले बंद हुई थी सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: चेंबूर से वडाला के बीच दोबारा शुरू हुई मोनोरेल, 10 महीने पहले बंद हुई थी सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में चेंबूर से वडाला के बीच मोनोरोल सेवा दोबारा शुरू हो गई है। बीते साल नवंबर में इसके दो कोचों में आग लगने से ये सेवा बंद कर दी गई थी। अब शनिवार को 10 महीने बाद ये सेवा शुरू हुई है। बता दें यह देश की पहली मोनोरेल है। जिसकी शुरुआत 1 फरवरी 2014 में हुई थी। इसके दो कोचों में आग 9 नवंबर 2017 को लगी थी। जिसके बाद इस सेवा को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
बंद होने से हुआ 1 करेड़ 80 लाख का नुकसान
रेल के पहले चरण में रोजाना 18 हजार से 20 हजार यात्री सफर करते थे। लेकिन इसके बंद होने से एमएमआरडीए प्रबंधन को हर महीने 1 करोड़ 80 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। एमएमआरडीए के आयुक्त आरए राजीव का कहना है कि रेल के दूसरे चरण के लिए फिटनेस टेस्ट दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 2 फरवरी, 2019 से इसका दूसरा चरण वडाला से जैकब सर्कल के बीच शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कॉमी इंटरनेशनल उपलब्ध कराएगा 2 रेक
इस वक्त मोनोरेल के परिचालन के लिए कुल 3 ही रेक हैं जबकि इसके पूरे चरण पर परिचालन के लिए 10 रेकों की जरूरत है। इसमें से 6 रेक तो एमएमआरडीए के पास ही मौजूद हैं और 2 रेक स्कॉमी इंटरनेशनल द्वारा अक्टूबर में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन