फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Mentally challenged child reunited with parents with the help of QR code locket was missing for 2 days

Mumbai: क्यूआर कोड लॉकेट की मदद से अभिभावक से मिला मानसिक दिव्यांग बालक, दो दिन से था गायब

Sat, 13 Apr 2024 01:05 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 13 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

शुक्रवार को एक मानसिक दिव्यांग बालक जिसकी उम्र महज 12 वर्ष थी, वह एक क्यूआर कोड की मदद से अपने माता-पिता से मिल पाया। बृहस्पतिवार से वह बालक अपने मां-बाप से बिछड़ गया था

विज्ञापन
Mumbai: Mentally challenged child reunited with parents with the help of QR code locket was missing for 2 days
mumbai police - फोटो : X @mumbaiPolice

विस्तार

शुक्रवार को एक मानसिक दिव्यांग बालक जिसकी उम्र महज 12 वर्ष थी, वह एक क्यूआर कोड की मदद से अपने माता-पिता से मिल पाया। बृहस्पतिवार से वह बालक अपने मां-बाप से बिछड़ गया था और वह किसी को अपने घर का पता बताने में भी असमर्थ था।
विज्ञापन


तकनीकी की मदद से एक मानसिक दिव्यांग बालक अपने मां-बाप से मिल सका। 12 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बालक बृहस्पतिवार को मुंबई के दक्षिण हिस्से कोलाबा में घूम रहा था। कुछ लोगों ने जब उसे देखा तो वह उनको सही नहीं लग रहा था। उन्होंने उससे बात की और उससे घर से पता जानने की कोशिश की। वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। वे लोग उसे पुलिसकर्मी के पास ले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आस-पास के सभी पुलिस स्टेशन लापता व्यक्ति के लिए अलर्ट भेजा गया। लेकिन वहां से कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लड़के के गले में मिला पेंटेंड
एक पुलिसकर्मी को उस लड़के के गले में एक पेंडेंट दिखा, जिस पर क्यूआर कोड था, मोबाइल फोन से उसे स्कैन करने पर एक फोन नंबर मिला। उस नंबर पर बात करने पर पता चला कि वह एक मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले एनजीओ का है। उन्होंने बात कर बालक का हुलिया बताया, उसकी फोटो भेजी, तब एनजीओ ने बालक का पता बताया। उन्होंने बताया कि बालक के मां-बाप भी उसको तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बालक के अभिभावक को फोन कर पुलिस स्टेशन बुलाया और उसे उन्हें सुपुर्द कर दिया। बच्चे के खो जाने से मां को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed