{"_id":"60c24d8b38326115b00043b5","slug":"mumbai-mayor-slammed-bjp-over-its-allegation-on-maharashtra-government-on-corona-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी: मुंबई की मेयर ने कसा तंज, कहा- शव बहाने के लिए मुंबई में यूपी-बिहार की तरह नदी नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बयानबाजी: मुंबई की मेयर ने कसा तंज, कहा- शव बहाने के लिए मुंबई में यूपी-बिहार की तरह नदी नहीं है
Thu, 10 Jun 2021 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:06 PM IST
सार
भाजपा ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह कोरोना मरीजों और इस बीमारी से मरने वाले लोगों का आंकड़ कम करके बता रही है। इस आरोप पर मुंबई की मेयर ने जवाब दिया और भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और बिहार में बनी स्थितियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की ओर से महाराष्ट्र सरकार पर कोरोना मरीजों के आंकड़े कम करके दिखाने के आरोप पर गुरुवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शहर में कोई नदी नहीं है जिसमें कोरोना से मरने वाले लोगों के शव बहाए जा सकें। बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार में बीते गिनों नदियों में शव बहाने की कई घटनाएं सामने आई थीं।
विज्ञापन
पेडनेकर ने कहा, कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का या मरीजों का कोई आंकड़ा छुपाया नहीं जा रहा है। मुंबई में आंकड़े छिपाए नहीं जा रहे हैं। यहां कोई नदी नहीं है जिसमें कोरोना से दम तोड़ने वालों को बहाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से होने वाली सभी मौतों का आंकड़ा तीन जगहों पर दर्ज किया जा रहा है, जिससे इसमें हेरफेर न की जा सके।
विज्ञापन