फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Man wanted for extortion wife caught after dramatic chase maharashtra

मुंबई: पति-पत्नी मिलकर लोगों को लगाते थे चपत, पुलिस ने नाटकीय ढंग से किया दोनों को गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 03:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 30 May 2021 03:14 PM IST
सार

मुंबई में वसूली करने वाले एक आरोपी और उसकी पत्नी को अलग-अलग घटनाओं में नाटकीय ढंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुंबई में पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे थे।
 

विज्ञापन
Mumbai: Man wanted for extortion wife caught after dramatic chase maharashtra
मुंबई पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वसूली करने वाले एक आरोपी और उसकी पत्नी को अलग-अलग घटनाओं में नाटकीय ढंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुंबई में पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी संतोष कुमार रामप्रताप सिंह उर्फ बबलू ठाकुर को गुरुवार को पीछा करने के बाद एक कार से पकड़ लिया गया, जबकि उसकी पत्नी रीता सिंह को उस समय पकड़ा गया, जब वह शुक्रवार को दादर रेलवे स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के आगे कूद गई।
विज्ञापन


दादर की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को गुरुवार को सूचना मिली कि वसूली, लूट, आपराधिक षडयंत्र तथा अन्य अपराधों में आरोपी ठाकुर उपनगर गोवंडी के पास एक व्यक्ति से मिलने जा रहा है और वह पड़ोसी ठाणे जिले में एक टोल प्लाजा के जरिए शहर से भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन जब ठाकुर ने पुलिस को देखा तो उसने एक कार में भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और विभिन्न ‘नाकाबंदी’ पर अपने सहकर्मियों को भी सतर्क कर दिया। जैसे ही उसकी कार ठाणे में आनंद नगर टोल नाका के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर आए पुलिसकर्मियों ने उसकी कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि ठाकुर को दादर जीआरपी के पास लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने उसकी पत्नी को कई बार बुलाया लेकिन वह हर बार कोई बहाना बना देती। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को पड़ोसी नवी मुंबई में जुईनगर से पकड़ लिया।

दादर जीआरपी के पास लाए जाने के बाद उसने पुलिस को चकमा दे दिया और भागने की कोशिश में ठाणे जाने वाली एक ट्रेन के आगे कूद गई। उन्होंने बताया कि मोटरमैन ने ट्रेन की गति धीमी की और सही समय पर ट्रेन रोक दी।


अधिकारी ने बताया कि महिला को मामूली चोटें आईं हैं और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ठाकुर और उसकी पत्नी दोनों वसूली तथा लूट जैसी आपराधिक गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed