फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man's Body Found In Suitcase at Dadar Railway Station, two Arrested

Maharashtra: बैग लेकर घूम रहे थे मूक बधिर, पुलिस ने शक होने पर की जांच तो निकला प्लास्टिक में लिपटा शव

Tue, 06 Aug 2024 09:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 06 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस सोमवार सुबह सामान की जांच कर रहे थे। तभी उन्हें एक बैग पर शक हुआ और उसे खोला तो उसके अंदर से शव मिला। 

विज्ञापन
Mumbai Man's Body Found In Suitcase at Dadar Railway Station, two Arrested
पुलिस जांच कर रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया, जब बैग के अंदर से एक शव मिला। मुंबई पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन में सूटकेस में शव ले जा रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बैग के अंदर निकला शख्स का शव
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) सोमवार सुबह सामान की जांच कर रहे थे। तभी उन्हें एक बैग पर शक हुआ और उसे खोला तो उसके अंदर से शव मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि हत्या पायधुनी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हुई
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी के बीच महिला मित्र को लेकर विवाद हो गया था। संदिग्धों की पहचान जय प्रवीण चावड़ा और उसके साथी शिवजीत सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों सांताक्रूज की रहने वाले अरशद अली शेख की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद रविवार रात संदिग्धों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए तुतारी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाई। दादर रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा भाग गया, लेकिन बाद में उसे उल्हासनगर में गिरफ्तार कर लिया गया।

मूक-बधिर हैं सभी आरोपी
पीड़ित और दोनों संदिग्ध मूक-बधिर हैं और सांकेतिक भाषा का उपयोग करके बातचीत करते हैं। पुलिस ने पूछताछ में सहायता के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ की मदद ली, जिससे हत्या का मकसद स्पष्ट हो गया।


मुख्य संदिग्ध चावड़ा का पीड़ित शेख के साथ एक महिला मित्र को लेकर झगड़ा हुआ था। पीड़ित को संदिग्ध के घर एक पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसके दौरान फिर से विवाद शुरू हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि हत्या तक पहुंच गया।

पुलिस ने कहा कि शव को पूरी तरह से प्लास्टिक में लपेटा गया था और बैग में रखा गया था। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed