{"_id":"64905aa9d3bde1ea560414f3","slug":"mumbai-man-kills-woman-in-moving-autorickshaw-tries-to-end-life-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: व्यक्ति ने चलते ऑटोरिक्शा में महिला का धारदार हथियार से गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: व्यक्ति ने चलते ऑटोरिक्शा में महिला का धारदार हथियार से गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 19 Jun 2023 07:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:10 PM IST
सार
Mumbai: साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दीपक बोरसे ने चलते ऑटोरिक्शा में पंचशिला जामदार का गला रेत दिया। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के साकीनाका इलाके में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने चलते ऑटोरिक्शा में एक महिला का कथित तौर पर गला रेत दिया और फिर उसी हथियार से खुद को घायल कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
साकीनाका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना खैरानी रोड पर दत्त नगर में हुई। उन्होंने कहा, दीपक बोरसे ने चलते ऑटोरिक्शा में पंचशिला जामदार का गला रेत दिया। वह बचने के लिए वाहन से बाहर निकली, लेकिन कुछ दूरी पर गिर गई। बोरसे ने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और तीन पहिया वाहन में यह घटना उनके बीच हुए झगड़े के कारण हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।