फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man Kills 2-Year-Old Son, Throws Body In River

Mumbai: पिता ने दूसरी शादी करने के लिए अपने दो साल के बेटे की ली जान, फिर शव नाले में फेंका

Thu, 20 Apr 2023 09:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 09:40 AM IST
सार

22 वर्षीय आरोपी ने अपने बेटे की जान दूसरी शादी करने के लिए की। क्योंकि जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने शर्त रखी थी कि तभी शादी करेगी जब वह अपनी पत्नी और बेटे को खत्म कर देगा।

विज्ञापन
Mumbai Man Kills 2-Year-Old Son, Throws Body In River
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

एक शख्स ने दूसरी शादी करने के लिए अपने मासूम बेटे की जान ले ली। इतना ही नहीं सबूत छिपाने के लिए उसने बच्चे का शव नाले में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अपने बेटे की जान दूसरी शादी करने के लिए की। क्योंकि जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने शर्त रखी थी कि तभी शादी करेगी जब वह अपनी पत्नी और बेटे को खत्म कर देगा। इसके बाद उसने बच्चे को मारने की योजना बनाई।

विज्ञापन

शव को चूहों ने खाया

पुलिस ने बताया कि शाहू नगर थाने के कर्मचारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला। शव एक प्लास्टिक की थैली में था। मृतक के सिर और दाहिनी कलाई को चूहों ने काट लिया था। पहले मासूम की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में जब बच्चे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने मां पुलिस थाने पहुंची तब पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट देने के बहाने से ले गया था बाहर

बच्चे के रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके पिता धारावी झुग्गी में रहते थे, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोपी एक कपड़ा कारखाने में एक दर्जी के रूप में काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चॉकलेट देने के बहाने से अपने बेटे को ले गया और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने बच्चे के शव को माहिम क्रीक में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed