{"_id":"5d4f8b3b8ebc3e6d250dc94e","slug":"mumbai-maharashtra-ats-busted-illegal-telephone-exchange-seven-accused-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया, सात आरोपी गिरफ्तार
Sun, 11 Aug 2019 10:46 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:46 AM IST
सार
- महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड किया
- गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को किया गिरफ्तार
- राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आधार पर भी हो रही है जांच
विज्ञापन
पकड़े गए समान के साथ महाराष्ट्र एटीएस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर मुंबई और इसके आसपास से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग शुल्क देने से बचने के लिए एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के माध्यम से मध्य पूर्व में लगने वाले कॉलिंग शुल्क पर रोक लगाता था। अधिकारियों ने बताया कि मध्य पूर्व में व्हाट्सएप कॉल प्रतिबंधित होने के कारण यह गिरोह फलता-फूलता गया।
विज्ञापन
एटीएस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें एक गुप्त सूचना मिली की एक गिरोह सिम बॉक्स तकनीक का उपयोग करके एक अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहा है।
एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन भारती ने कहा कि विशेष जानकारी के आधार पर हमने शिवाजी नगर, मस्जिद बंदर, डोंगरी, वर्ली, पनवेल और कल्याण में एक साथ छापे मारे और शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हमने एक सर्वर, 513 सिम कार्ड, नौ सिम बॉक्स, तीन लैपटॉप, चार कंप्यूटर और सात वाई-फाई राउटर जब्त किए हैं। इन सभी की अनुमानित कीमत 6.5 लाख रुपये से अधिक है। एक्सचेंज से सरकार और टेलीकॉम ऑपरेटरों को 37 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।
पुलिस ने शुक्रवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनकी पहचान नसीम खान (29) फैसल बाटलीवाला (28), समीर देवराज (30), हुसैन सय्यद (39), मंदर आचरेकर (36), सिब्तैन मर्चेंट (33) और इम्तियाज शेख (38) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कहीं इन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया जा रहा था।