{"_id":"5a45f3dd4f1c1b8d698c4676","slug":"mumbai-kamala-mills-compound-fire-issue-raises-in-loksabha-where-bjp-and-shivsena-comments-on-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई आग हादसे पर बोलीं जया बच्चन- भूल भूलिया है कमला मिल्स कंपाउंड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई आग हादसे पर बोलीं जया बच्चन- भूल भूलिया है कमला मिल्स कंपाउंड
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में हुई भीषण आग हादसे का मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद किरीट सोमैया ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए बॉम्बे नगर निगम (बीएमसी) पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने फायर सर्विस के ऑडिट की मांग उठाई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने भी मामले पर अपना पक्ष सदन में रखा। उन्होंने कहा कि मैं कमला मिल्स कंपाउंड गई हूं और वहां गलियां इतनी पतली है कि वो एक भूल-भूलिया की तरह है। जाहिर सी बात है कि यहां हालातों को नजरअंदाज किया गया होगा।
विज्ञापन
I have been to #KamalaMills , it is like a bhool bhulaiaya, has narrow lanes. So obviously there has been negligence: Jaya Bachchan,RS MP pic.twitter.com/y1m2UORUff
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2017
कमला मिल्स कंपाउंड पर अवैध निर्माण और लापरवाहियों को लेकर लोकसभा में शिवसेना और बीजेपी में बहस छिड़ गई। बीजेपी सांसद किरीट सोमैया और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को मुद्दे पर बहस करते देखा गया।
बता दें कि गुरुवार रात मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कंपाउंड में ये भीषण हादसा हुआ। करीब 14 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं और बताया जा रहा है कि आग के केंद्र वन अबब पब में लड़कियां बर्थडे पार्टी के लिए पहुंची थीं।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से रेस्टोरेंट आग की चपेट में आया था।