{"_id":"625ebf9624584a612906262a","slug":"mumbai-international-airport-limited-asks-air-india-to-vacate-land-that-has-four-staff-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एयर इंडिया को दिया नोटिस, जमीन खाली करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एयर इंडिया को दिया नोटिस, जमीन खाली करने को कहा
Tue, 19 Apr 2022 08:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:02 PM IST
सार
इस जमीन में चार आवासीय कॉलोनियों बनी हैं, जिसमें लगभग 1,600 परिवार रहते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में एयर इंडिया के कार्गो गोदाम, हैंगर और कार्यालय हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया को दी नोटिस।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई हवाई अड्डा संचालक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एयर इंडिया को नोटिस जारी की है। उन्होंने नोटिस के जरिए एयर इंडिया से अपनी जमीन खाली करने को कहा है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें एयरलाइन की चार स्टाफ कॉलोनियां भी शामिल हैं, जहां करीब 1,600 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि एमआईएएल ने पिछले महीने एयर इंडिया को एक नोटिस जारी कर एयरलाइन से यह जमीन खाली करने को कहा था। एयर इंडिया दशकों से रियायती दरों पर मुंबई हवाई अड्डे के आसपास के लगभग 7,50,000 वर्ग मीटर क्षेत्र का उपयोग कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस जमीन में चार आवासीय कॉलोनियों बनी हैं, जिसमें लगभग 1,600 परिवार रहते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में एयर इंडिया के कार्गो गोदाम, हैंगर और कार्यालय हैं।
विज्ञापन
1950 के दशक में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र द्वारा संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को भूमि पट्टे पर दी थी। उस समय केंद्र द्वारा संचालित एयर इंडिया को रियायती दरों पर भूमि का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का संचालन संभाला था। केंद्र सरकार ने बोली के बाद पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन को टाटा समूह को बेच दिया।
विज्ञापन
2005 में मुंबई हवाई अड्डे के निजीकरण के बाद अडानी समूह के नेतृत्व वालाी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी इस जमीन की मालिक बन गयी थी। अब इसी जमीन को लेकर एमआईएएल ने एयर इंडिया से जमीन खाली करने को कहा है।