फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai International Airport announces scheduled temporary closure of two runways on 17th october

मुंबई हवाई अड्डा: 17 अक्तूबर को छह घंटों के लिए बंद रहेंगे दो रनवे, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताई यह वजह

Fri, 22 Sep 2023 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 06:29 PM IST
सार

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसके दोनों रनवे -RWY 09/27 और RWY 14/32 को 17 अक्तूबर को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Mumbai International Airport announces scheduled temporary closure of two runways on 17th october
Mumbai International Airport - फोटो : MG Motor

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उसके दोनों रनवे -RWY 09/27 और RWY 14/32 को 17 अक्तूबर को अस्थायी रूप से कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए जो समय तय किया गया है वह सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। बताया जा रहा है कि इन्हें अस्थायी रूप से बंद करने के पीछे की वजह मेंटनेंस है। रनवे को बारिश से जो नुकसान पहुंचा है, उसे ठीक किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुरक्षित, कुशल और निर्बाध संचालन के के लिए गर्व करता है, जो पूरे साल सावधानीपूर्व नियोजित और निष्पादित रनवे  रखरखाव कार्यों की वजह से हो पाता है। 
विज्ञापन


 बयान में कहा गया है कि मानसून के बाद व्यापक रनवे रखरखाव योजना के एक भाग के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के दोनों रनवे - RWY 09/27 और RWY- 14/32 17 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।  निर्धारित अस्थायी बंद सीएसएमआईए की वार्षिक मानसून के बाद निवारक रखरखाव योजना का एक हिस्सा है। इस संबंध में एयरमैन को छह महीने पहले नोटिस भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed