फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai industrial set up caught fire, fire brigadier injured while rescue operation

मुंबई की औद्योगिक इकाई में लगी आग, बचाव करते दमकलकर्मी हुआ घायल

Wed, 12 Sep 2018 03:13 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 12 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
mumbai industrial set up caught fire, fire brigadier injured while rescue operation
मुंबई अंधेरी में आग
उपनगरीय अंधेरी की एक औद्योगिक इकाई में मंगलवार देर रात आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अंधेरी में मरोल के एसईईपीजेड में स्थित वाणिज्यिक इकाई में देर रात दो बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पानी टैंकर घटनास्थल पर पहुंचे और सुबह छह बजे इस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में दमकलकर्मी शिवकुमार सूर्यकांत सतरवाल (25) झुलस गये और उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गई है।mumbai Andheri fire
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय इकाई के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। पिछले कुछ महीनों में मुंबई में आवासीय इमारतों और औद्योगिक इकाईयों में आग लगने की कई घटनाएं हुयी हैं।
(इनपुट: भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed