{"_id":"5c1aa367bdec2256b9143f6d","slug":"mumbai-hospital-fire-delivery-boy-saved-lives-of-10-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई अस्पताल आग : डिलीवरी ब्वाय ने बचाई 10 लोगों की जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई अस्पताल आग : डिलीवरी ब्वाय ने बचाई 10 लोगों की जिंदगी
Thu, 20 Dec 2018 01:30 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में लगी आग के दौरान स्विगी के एक डिलीवरी ब्वाय ने अपने जान की बाजी लगाकर करीब 10 मरीजों की जान बचाई। हालांकि इस दौरान वह धुएं की चपेट में आ गया जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। फिलहाल, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्विगी कर्मचारी सिद्धू हनुमानाबाड़े खाना पहुंचाने जा रहा था। जब वह अस्पताल से गुजर रहा था तो उसने ईएसआईसी अस्पताल के ऊपरी तल पर धुआं निकलते हुए देखा। उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और दमकलकर्मियों के साथ मिलकर अधिकारियों की अनुमति से लोगों को बचाने में उनकी मदद करने लगा।
विज्ञापन
वह दमकलकर्मियों की सीढ़ियों से इमारत के चौथे तल पर पहुंचा और वहां से कुछ मरीजों व आगंतुकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सिद्धू ने बहादुरी दिखाते हुए घने धुएं से भरी जगह में प्रवेश किया और दो घंटे में 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि दमघोटू धुएं के कारण वह बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
पिछले 10 साल में आग की 84 हजार घटनाओं में 600 से ज्यादा लोगों की मौत
मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में लगी आग के बाद शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने बुधवार को दावा किया कि मुंबई में पिछले 10 साल में आग की 84 हजार घटनाएं हुई हैं और इनमें 600 से ज्यादा लोगों की जान गई है। पार्टी ने राज्य सरकार पर इस तरह की घटनाओं से निपटने की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र की संपादकीय में लिखा है कि जिस अस्पताल पर लोगों का जीवन बचाने की जिम्मेदारी होती है, वही ‘प्रशासनीय लापरवाही’ की वजह से मरीजों के लिए ‘यमराज’ बन गया। इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि कामगार अस्पताल अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बगैर चल रहा था, इसलिए राज्य और केंद्र सरकार इसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।