फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: History-sheeter held for leading gang posed as anti-narcotics sleuths to extort money from businessman

Maharashtra: ड्रग विरोधी अधिकारी बनकर बिजनेसमैन का किया अपहरण, वसूले 20 लाख रुपये; हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 09:38 PM IST
सार

Maharashtra: अधिकारी ने बताया कि गिरोह रविवार को एक रेस्तरां में घुसा और पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने उन्हें 50 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे मादक पदार्थ के मामले में फंसा देगा। उन्होंने उसका अपहरण किया।

विज्ञापन
Mumbai: History-sheeter held for leading gang posed as anti-narcotics sleuths to extort money from businessman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के वर्सोवा में एक कारोबारी का अपहरण कर उससे जबरन वसूली करने के आरोप में छह सदस्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने खुद को मादक पदार्थ विरोधी टीम के रूप में पेश किया। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि गिरोह रविवार को एक रेस्तरां में घुसा और पीड़ित को धमकी दी कि अगर उसने उन्हें 50 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे मादक पदार्थ के मामले में फंसा देगा। उन्होंने उसका अपहरण किया और तय किया कि वह उन्हें 5.30 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन दे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी पूरी रात कार को शहर में घुमाते रहे। कारोबारी ने आरोपी को जो 20 लाख रुपये का चेक दिया था, उसे तकनीकी कारणों से रद्द नहीं किया जा सका। अधिकारी ने कहा, उन्होंने उन्हें अंधेरी में एक स्थान पर जाने की अनुमति दी, जहां से उन्होंने वर्सोवा पुलिस थाने से संपर्क किया जहां मामला दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन

बांद्रा इकाई नौवीं के वरिष्ठ निरीक्षक दया नायक ने बताया कि इसी तरह के मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की एक टीम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक जाधव एक हिस्ट्रीशीटर है जिस पर पुणे में एक फर्म में डकैती, अंधेरी के डीएन नगर इलाके में अपहरण और चूनाभट्टी में दो अपराधों का आरोप है।
 

पुलिस के अनुसार, जाधव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और अपने पांच सहयोगियों की भूमिका का खुलासा किया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया और उसे 15 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed