फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Gym trainer hits a young man exercising on the head with an iron rod, arrested

Mumbai: जिम ट्रेनर ने एक्सरसाइज कर रहे युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, गिरफ्तार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 19 Jul 2024 12:41 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मेघा झा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

एक जिम ट्रेनर ने एक्सरसाइज के दौरान व्यक्ति के सर पर दे मारा लोहे का डंडा। व्यक्त घायल, जिम ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mumbai: Gym trainer hits a young man exercising on the head with an iron rod, arrested
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के मुलुंद में जिम करने गया एक व्यक्ति लहूलुहान होकर बाहर आया। जिम ट्रेनर ने व्यक्ति के सिर पर लोहे के डंडे से वार किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


जिम में गलत एक्सरसाइज करना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा हो गया। श्री शिंदे जो कि मुलंड स्थित एक जिम में ट्रेनिंग के लिए जाते थे। बुधवार को वे रोजाना की तरह ही एक्सरसाइज करने पहुंचे। वहां जिम ट्रेनर उनकी मदद करते थे। लेकिन उस दिन उसके साथ कुछ अलग ही हुआ।  शिंदे का आरोप है कि जिम ट्रेनर उनको घूर रहा था। उनका और जिम ट्रेनर का आपस में किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं था। शिंदे का कहना है कि उन्होंने कई बार ट्रेनर से पूछा भी कि क्या वे गलत तरीके से एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनर ने कोई जवाब नहीं दिया, बस वे उसे घूरते रहे।
विज्ञापन


अचानक से ट्रेनर ने आकर उसके सिर पर लोहे के डंडे से वार कर दिया। इसके बाद शिंदे अपना सिर पकड़कर बैठ जाता है। अन्य ट्रेनर और लोग दौड़कर आकर ट्रेनर को रोकते हैं। यह पूरा घटनाक्रम बुधवार का है। इसके बाद शिंदे को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका एमआरआई स्कैन किया गया, जिसकी रिपोर्ट से सामने आया कि उनकी खोपड़ी के बाईं ओर दो फ्रैक्चर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद है। शिंदे की शिकायत के आधार पर जिम ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हमला क्यों हुआ था, इसके पीछे का सही कारण नहीं पता चला है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि शिंदे का एक मजाक ट्रेनर को अच्छा नहीं लगा था, जिस कारण से वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed