{"_id":"610693fa8ebc3eba851daf9a","slug":"mumbai-girlfriend-refuses-to-marry-in-video-chat-college-student-hangs-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: वीडियो चैट में गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, फांसी के फंदे पर झूल गया कॉलेज का छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: वीडियो चैट में गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, फांसी के फंदे पर झूल गया कॉलेज का छात्र
Sun, 01 Aug 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:00 PM IST
सार
घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्र की मां ने पड़ोसियों को उसके द्वारा फोन नहीं उठाने की सूचना दी। इस पर पड़ोसी उसके रूम पर पहुंचे तो उसे फांसी पर लटका पाया।
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई महानगर के कुर्ला उपनगर में 19 साल के एक कॉलेज छात्र ने गर्लफ्रेंड द्वारा शादी करने से इनकार करने पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसने गर्लफ्रेंड को वीडियो चैट में शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था, इसके बाद उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया। छात्र कुर्ला के भारतीय नगर इलाके में रहता था। वीबी नगर पुलिस थाने के अनुसार चूंकि छात्र फोन नहीं उठा रहा था, इसलिए उसकी मां ने उसके पड़ोसियों को फोन किया था। इसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो छात्र को बेल्ट से फांसी पर लटका पाया।
विज्ञापन
आरंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र ने फांसी लगाने से पहले एक लड़की को वीडियो कॉल किया था। यह लड़की उसके ही एक कॉलेज में पढ़ती है। फांसी लगाने से पहले छात्र ने इस लड़की को वीडियो कॉल किया और कहा कि यदि उसने शादी से इनकार किया तो वह जान दे देगा। लड़की द्वारा इनकार किए जाने के बाद युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का केस दर्ज किया गया है, मामले की आगे जांच जारी है।