फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai flooded due to heavy rains, waterlogging in many areas, yellow alert issued

Maharashtra: भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, कई इलाकों में जलभराव, यलो अलर्ट जारी

Thu, 10 Oct 2024 11:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Oct 2024 11:32 PM IST
सार

मुंबई में गुरुवार शाम को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Mumbai flooded due to heavy rains, waterlogging in many areas, yellow alert issued
मुंबई में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुंबई में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मुंबई कई इलाकों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा दिक्कत ठाणे और पालघर के इलाकों में हुई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुंबई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुंबई में गुरुवार शाम को एक बार फिर अचानक मौसम बदल गया। अचानक हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सेंट्रल लाइन पर चलने वाली मुंबई लोकल भी प्रभावित हुईं। वहीं क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो तीन घंटों तक बारिश की संभावना जताई है। इसमें नासिक और रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के आठ राज्यों के कई हिस्से भारी बारिश से बेहाल रहे थे। गुजरात में कई जिलों में भारी से बेहद बारिश दर्ज की गई। वहीं, 110 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं के कारण 300 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए और कई जगह बिजली के खंभे भी गिर गए। मुंबई में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण छह लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में मौसम इतना खराब रहा है कि पुणे में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ही रद करना पड़ा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed