{"_id":"5ec255fd2ddcfc5fe33ad61d","slug":"mumbai-fire-breaks-out-in-residential-building-at-mazgaon-no-reports-of-injury-or-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मझगांव स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों द्वारा बुझाने का काम जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मझगांव स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों द्वारा बुझाने का काम जारी
Mon, 18 May 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 18 May 2020 03:02 PM IST
सार
- मुंबई के मझगांव इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी
- दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी
- बिल्डिंग से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई है। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
शहर के दमकल विभाग के प्रमुख प्रभात रहांगदले ने बताया है कि बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, सातवीं मंजिल पर अभी भी सात लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Maharashtra: A level 2 fire has broken out at a residential building in Mazgaon area in Mumbai. Two people have been rescued from the 5th floor of the building by fire dept. 7 people are still stranded on 7th floor. Fire extinguishing & rescue operations are underway. https://t.co/AfhoZnobH0 pic.twitter.com/7MsAke1nbB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 18, 2020
दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि मझगांव के सेंट मेरी रोड पर तलवाडी में शिरीन मंजिल की छठी मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में लगभग 12.22 बजे आग लग गई। भूतल को मिलाकर यह बिल्डिंग सात मंजिल की है।
दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद वह 12.34 बजे मौके पर पहुंचा। आग को लेवल 2 दर्जे के रूप में वर्गीकृत किया गया है। चार दमकलकर्मी, एक एंबुलेंस और चार वाटर जेट आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि फर्श पर गाढ़ा धुआं अग्निशमन अभियानों को मुश्किल बना रहा है।
अभी तक बिल्डिंग में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पाया है।