फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai film actress Raveena Tandon appointed as a representative of the W20 group under the G20 conference

Mumbai: जी-20 सम्मेलन के तहत डब्ल्यू-20 समूह की प्रतिनिधि बनीं रवीना टंडन, बाल मंत्रालय कर चुका है सम्मानित

Wed, 25 Jan 2023 06:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 06:46 AM IST
सार

2015 में तुर्किये की जी-20 अध्यक्षता के दौरान समूह का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य जी-20 चर्चाओं में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों, प्रतिबद्धताओं और लैंगिक असमानताओं के मुद्दों का सम्मिलन सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Mumbai film actress Raveena Tandon appointed as a representative of the W20 group under the G20 conference
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को जी-20 सम्मेलन के तहत महिला-20 (डब्ल्यू-20) समूह का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। रवीना ने 21 साल की उम्र में एकल मां के रूप में दो बेटियों को गोद लिया था। महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान को लेकर महिला और बाल मंत्रालय उन्हें सम्मानित कर चुका है।
विज्ञापन


2015 में तुर्किये की जी-20 अध्यक्षता के दौरान आधिकारिक महिला-20 (डब्ल्यू-20) समूह का गठन किया गया था। इस समूह का उद्देश्य जी-20 चर्चाओं में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों, प्रतिबद्धताओं और लैंगिक असमानताओं के मुद्दों का सम्मिलन सुनिश्चित करना है। इस उपलब्धि पर रवीना ने कहा, मैं इस प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में भारत की 67 करोड़ 50 लाख महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रण पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे देश में महिलाएं अर्थव्यवस्था के विविध क्षेत्रों में अहम योगदान देती हैं। उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed