{"_id":"5b78e5b042c792463724e0be","slug":"mumbai-exactly-3-years-man-died-his-son-is-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की मौत को हुए 3 साल, अब उसके बेटे ने लिया जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्यक्ति की मौत को हुए 3 साल, अब उसके बेटे ने लिया जन्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में काम करने वाली एक महिला के लिए शोक का दिन खुशी का दिन बन गया। जिस दिन उसने अपने पति को खोया था उसी दिन उसके बेटे ने जन्म लिया है। उसके बेटे का जन्म मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। महिला पेशे से मार्केटिंग कंसलटेंट है। तकनीकी विकास ने उसके जीवन में ये खुशियां भरी है।
विज्ञापन
इस कहानी की शुरुआत हुई थी साल 2015 में। जब बंगलूरू में काम करने वाले 30 साल के दंपत्ति सुप्रिया जैन और गौरव एस ने एक बड़ा फैसला लिया। शादी के पांच साल बाद भी वह माता पिता नहीं बन पाए थे। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ तकनीक की मदद ली। लेकिन प्रक्रिया शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही गौरव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सुप्रिया ने अपनी पीड़ा एक ब्लॉग में लिखी कि किस प्रकार गौरव अपने परिवार से मिला और उन्हें जल्द ही कोई खुशखबरी देने की बात की। इसके बाद उसने अपने पति के बच्चे को जन्म देने का मन बनाया और डॉ. फिरूजा से मुलाकात की।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना था कि ये सब बहुत मुश्किल था। बहुत मुश्किल से सुप्रिया के पति के स्पर्म को संभालकर रखा गया। डॉक्टर ने कहा कि इस बार वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थीं। कई बार एग्स फर्टिलाइज करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद सरोगेट ढूंढने का फैसला किया गया। लोकिन जब सब उम्मीद खो चुके थे तब ये तरीका काम कर गया।
सुप्रिया बाली में थीं जब उन्हें पता चला कि सरोगेट मदर ने उनके बेटे को जन्म दिया है। सुप्रिया कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा बिल्कुल उनके पति जैसा दिखता होगा। उसने कहा कि उसके लिए अच्छी बात तो ये है कि अब उसे गौरव की मौत के दिन शहर छोड़कर जाने का मन नहीं करेगा।