फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Drugs Case clean chit to aryan khan former ncb zonal director sameer wankhede says sorry news in hindi

Mumbai Drugs Case: आर्यन खान को मिली क्लीन चिट तो समीर वानखेड़े बोले- Sorry, मामले से यूं किया किनारा

Fri, 27 May 2022 02:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 27 May 2022 02:53 PM IST
सार

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को राहत मिलने के बाद एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए तत्कालीन एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर सॉरी बोलकर किनारा कर लिया।

विज्ञापन
Mumbai Drugs Case clean chit to aryan khan former ncb zonal director sameer wankhede says sorry news in hindi
समीर वानखेड़े ने ड्रग्स केस से किया किनारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को राहत मिलने के बाद एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए तत्कालीन एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने अपनी गलती मानी है। उन्होंने इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर सॉरी बोलकर किनारा कर लिया। वानखेड़े ने कहा कि मैं अब एनसीबी में नहीं हूं, इसलिए इस मामले पर कुछ नहीं बोल सकता। इसके लिए एनसीबी के अधिकारियों से बात कीजिए।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि आर्यन खान को इस पूरे मामले में 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। शुक्रवार को एनसीबी के डीजी ने बताया कि इस मामले में आर्यन खान समेत छह लोगों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। शुरुआती केस में कुछ कमियां पाई गई और पहली जांच टीम ने गलतियां की थीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ ठोस सबूत पाए गए हैं। इस मामले में मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी राहत नहीं मिली है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में एनसीबी ने करीब छह हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की और इसमें आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख के बेटे आर्यन खान के अलावा ड्रग्स मामले में अविन शाहू, गोपाल जी आनंद, समीर साईघन, भास्कर अरोड़ा और मानव सिंघल के खिलाफ सबूतों के अभाव में आरोप पत्र नहीं दायर किया गया है। आर्यन को 2021 में अक्तूबर की शुरुआत में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। कई अदालती सुनवाई के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर को जमानत दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed