फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai doctor alerted Prime Minister Office PMO about lion cub sale offer in Gujrat

एक ईमेल से उड़ी वन विभाग की नींद, शेरों को बेचने की थी अफवाह

Mon, 17 Apr 2017 01:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 17 Apr 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Mumbai doctor alerted Prime Minister Office PMO about lion cub sale offer in Gujrat
डेमो पिक

मुंबई के एक डॉक्टर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक चेतावनी भेजी थी कि गुजरात से शेर शावकों को बेचा जा रहा है जिसके बाद वन विभाग की नींद उड़ गई। 

विज्ञापन


विभाग ने आनन-फानन में शनिवार को कार्रवाई भी शुरू कर दी। लगभग 1,000 रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों, गार्डों और सीआरपीएफ की मदद से आखिरकार वो डॉक्टर गांधी के ड्राइवर अफजल मुनार तक पहुंचे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दिल में खौफ, न जाने कब ऊपर से टपक पड़े मौत

डॉ. गांधी ने शुक्रवार को दो सफारी यात्राएं की थीं, लेकिन उन्हें एक भी शेर नजर नहीं आया। दीव वापस लौटते वक्त फ्लाइट में उन्होंने इसका दुख अपने ड्राइवर से जाहिर किया। कुछ पैसे पाने की लालच में ड्राइवर ने कहा कि शेरों को देखना मुमकिन है। उसने सासान में अपने फॉर्म के पास एक शेर, शेरनी और उसके चार बच्चों को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ये भी बताया कि उसने मुंबई में दो शावकों को बेचने के लिए एक समझौता किया था। डॉक्टर को ये संदिग्ध लगा और उन्होंने बिना देरी किए जागरुक नागरिक प्लेटफॉर्म के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी।
ये भी पढ़ें- दूर निकल गया तेंदुआ कहकर वाइल्ड लाइफ की टीम भी गई

सूचना के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को तुरंत इससे अवगत कराया और वन विभाग इस मामले में ऑपरेशन पर लगा गया। विभाग ने अफजल को पकड़ भी लिया। 

लेकिन अफजल से पूछताछ में पता चला कि उसका कोई फॉर्म हाउस नहीं है और शावकों को बेचने की बात भी झूठी निकली। वो एक लॉयन शो में डॉक्टर को ले जाना चाहता है जिसके लिए उसने डॉक्टर से 10,000 से 15,000 रुपयों की मांग की थी। पूछताछ के बाद अफजल को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed