फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai docters give tips to fight from coronavirus of up officers

#ladengecoronase: मुंबई के डॉक्टरों ने यूपी के अधिकारियों को दिए कोरोना वायरस से लड़ने के टिप्स

Thu, 13 May 2021 02:03 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 02:03 AM IST
सार

  • ऑनलाइन चर्चा में भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलाधिकारी हुए शामिल

विज्ञापन
mumbai docters give tips to fight from coronavirus of up officers
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्तर प्रदेश में कोरोना से खराब हो रही स्थिति को देखते हुए मुंबई के डॉक्टरों ने यूपी के अधिकारियों से ऑनलाइन चर्चा की और उन्हें इस महामारी से निपटने के कुछ टिप्स दिए। ऑनलाइन बैठक मुंबई के डॉक्टरों के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। फिर भी कोरोना के मामलों में उल्लेखनीय कमी नहीं आ रही है। इस बीच तीसरी लहर की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


गैरसरकारी संगठन समाज विकास मंच के प्रयास से मुंबई के संक्रामक रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यूपी के भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मंच की तरफ से इस कोविड-19 की लड़ाई में मिर्जापुर के मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराने की पेशकश की गई थी।


इसके तहत उनकी अगुवाई में तीनों जिलों के जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ मेडिस्केप इंडिया की अध्यक्ष और वी डॉक्टर्स कैंपेन की हेड डा. सुनीता दुबे की ऑनलाइन चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed