फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai Cruise drugs party case : Aryan Khan will be released from jail on Bail today, court order did not reach on time

Aryan khan bail: पुलिस ने सुबह 5:30 बजे खोला बेल बॉक्स, आज रिहा हो जाएगा आर्यन खान

Sat, 30 Oct 2021 05:50 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Sat, 30 Oct 2021 05:50 AM IST
सार

आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
mumbai Cruise drugs party case : Aryan Khan will be released from jail on Bail today, court order did not reach on time
आर्यन खान: जमानत पेटी से जमानती कागज निकालते पुलिस कर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में  25 दिनों से जेल में बंद आर्यन खान को आज सुबह जेल से रिहा कर दिया जाएगा। आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश ले लिए हैं। आर्यन खान की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आर्यन खान को आज सुबह रिहा कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन


इससे पहले जमानत मिलने के बावजूद शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका। दरअसल, कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई होगी। आर्यन के वकीलों को हाईकोर्ट का आदेश तो मिल गया था, लेकिन रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जेल तक समय पर नहीं पहुंचाया जा सका था। इसलिए उसे शुक्रवार की रात भी जेल में गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने आर्यन को एक लाख का निजी बांड भरने और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस एनडब्ल्यू सांब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद आर्यन के वकील आदेश की प्रति विशेष अदालत (एनडीपीएस कोर्ट) ले गए। सत्यापन के बाद विशेष अदालत (सेशंस कोर्ट) से रिहाई का कागज साढ़े पांच बजे तक जारी नहीं किया जा सका। अभिनेत्री जूही चावला आर्यन की जमानतदार बनीं। उन्होंने अदालत में एक लाख रुपये का बांड भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते ही लौटे शाहरुख
आर्यन की जेल से रिहाई के लिए शाहरुख खान एक छोटे से काफिले के साथ अपने बंगले से निकले थे, लेकिन उन्हें निराश होकर बीच रास्ते से ही घर लौटना पड़ा।

इन शर्तों पर मिली जमानत
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है। 


सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की खबर पाकर आर्यन बहुत खुश हुआ, उसके चेहरे पर चमक थी। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed