{"_id":"617caf86c44c0e2e7974d546","slug":"mumbai-cruise-drug-party-case-aryan-khan-will-be-released-from-jail-today-police-opend-the-bail-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan bail: ऑर्थर रोड जेल के बाहर मंडरा रही शाहरुख खान की गाड़ी, थोड़ी ही देर में रिहा होगा आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan bail: ऑर्थर रोड जेल के बाहर मंडरा रही शाहरुख खान की गाड़ी, थोड़ी ही देर में रिहा होगा आर्यन
Sat, 30 Oct 2021 08:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:05 AM IST
सार
आर्यन खान मामले में कोर्ट का आदेश न मिलने के कारण रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकी थीं। इन्हें देर रात को पूरा किया गया, जिसके बाद आर्थर रोड जेल के बाहर लगे बेल बॉक्स में आर्यन की रिहाई के कागज रखे गए थे।
विज्ञापन
आर्यन खान: जमानत पेटी से जमानती कागज निकालते पुलिस कर्मी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को जेल से रिहा कराने उनके पिता शाहरुख खान पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की गाड़ी ऑर्थर रोड जेल के बाहर ही मंडरा रही है। आर्यन की रिहाई के लिए शाहरुख खान का बॉडीगार्ड जेल के अंदर गया है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आर्यन खान को रिहा कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें आर्यन खान की बेल के कागज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आर्यन खान को रिहा करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी सुबह तड़के 5:30 बजे ही खोलकर जमानती आदेश निकाल लिए थे। आर्यन की जमानत के लिए कल रात में ही जमानती कागज की भौतिक प्रति पेटी के अंदर रखी गई थी।
विज्ञापन
कल नहीं हो पाई थी रिहाई
जमानत मिलने के बावजूद वह शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका था। दरअसल, कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई होगी। आर्यन के वकीलों को हाईकोर्ट का आदेश तो मिल गया था, लेकिन रिहाई प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे जेल तक समय पर नहीं पहुंचाया जा सका था। इसलिए उसे शुक्रवार की रात भी जेल में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने आर्यन को एक लाख का निजी बांड भरने और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस एनडब्ल्यू सांब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद आर्यन के वकील आदेश की प्रति विशेष अदालत (एनडीपीएस कोर्ट) ले गए। सत्यापन के बाद विशेष अदालत (सेशंस कोर्ट) से रिहाई का कागज साढ़े पांच बजे तक जारी नहीं किया जा सका। अभिनेत्री जूही चावला आर्यन की जमानतदार बनीं। उन्होंने अदालत में एक लाख रुपये का बांड भरा।
इन शर्तों पर मिली जमानत
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा आर्यन खान को कुछ शर्तों पर जमानत दी गई है। इस केस में फंसा आर्यन खान अब मुंबई छोड़कर कहीं जा नहीं सकता है। इसके साथ ही उसे अपना पार्सपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। उसे हर शुक्रवार सुबह एनसीबी के सामने पेश होना होगा। साथ ही, आर्यन खान कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे सकता है।
सितारों ने शाहरुख को किया फोन
आर्यन खान ने 25 दिन जेल में गुजारे और शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस खबर के सामने आते ही शाहरुख खान की आंखों में आंसू आ गए। आर्थर रोड जेल के एक स्टाफ ने शाम 6 बजे आर्यन खान को खबर दी कि आपको जमानत मिल गई है। रिहाई की खबर पाकर आर्यन बहुत खुश हुआ, उसके चेहरे पर चमक थी। वहीं बॉलीवुड भी इस वक्त खुशी मना रहा है। खबरों की मानें तो सलमान खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को तुरंत फोन कर बधाई दी।