फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Crime Branch faced clean up action of police commissioner Hemant Nagrale Now EOW officials are on radar

Mumbai: क्राइम ब्रांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा के भ्रष्ट अफसर रडार पर, होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 12 Apr 2021 10:53 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 12 Apr 2021 10:53 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि नागराले बड़े स्तर पर शहर के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को हटाने का कठिन काम कर रहे हैं। उन्होंने क्राइम ब्रांच में पांच साल से अधिक समय तक काम करने वाले 65 से अधिक अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया और अब उन्होंने ऐसी ही कार्रवाई ईओडब्ल्यू विभाग में भी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Mumbai Crime Branch faced clean up action of police commissioner Hemant Nagrale Now EOW officials are on radar
मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राइम ब्रांच के बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को मुंबई के नए पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले द्वारा शुरू किए गए भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि नागराले बड़े स्तर पर शहर के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को हटाने का कठिन काम कर रहे हैं। उन्होंने क्राइम ब्रांच में पांच साल से अधिक समय तक काम करने वाले 65 से अधिक अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया और अब उन्होंने ऐसी ही कार्रवाई ईओडब्ल्यू विभाग में भी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


नियम के विपरीत छह साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं कई पुलिस अधिकारी
आम तौर पर, एक पुलिस अधिकारी को तीन साल के लिए एक पद पर सेवा देने का नियम है और फिर उसे दूसरी पोस्टिंग में स्थानांतरित कर दिया जाता है। हालांकि, ईओडब्ल्यू के सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारी विभाग में छह साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं और अपने तबादलों के दौरान वे विभाग के भीतर ही अपनी पोस्टिंग करवा लेते हैं। अब ऐसे सभी अधिकारियों को अन्य पुलिस विभागों जैसे कि स्थानीय पुलिस स्टेशन या साइड ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की तरह ईओडब्ल्यू में तत्काल नहीं होंगे तबादले
नाम न छापने की शर्त पर एक ईओडब्ल्यू अधिकारी ने कहा, 'एक बार ऐसे अधिकारियों का तबादला हो जाने पर ईओडब्ल्यू अधिकारियों के लगभग 45 से 50 फीसद पद खाली हो जाएंगे। इसके बाद इन रिक्त पदों पर नए आधिकारियों की भर्ती की जाएगी।' जानकारी के अनुसार तबादले के डर से कुछ ईओडब्ल्यू अधिकारी अब पुराने मामलों को सुलझाने में जुट गए हैं, जिन पर वे वर्षों से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच के तत्काल आदेश और इसके तत्काल कार्यान्वयन के विपरीत, ईओडब्ल्यू में तबादले की कार्रवाई जून में नियमित रूप से सामान्य स्थानांतरण के दौरान ही की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'क्राइम ब्रांच में तत्काल तबादले की कार्रवाई एक विशेष विभाग में मजबूत संदेश भेजने के लिए समय की आवश्यकता थी, लेकिन ईओडब्ल्यू के साथ ऐसा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण को लेकर दिया गया आदेश
निर्णय लेने में ईमानदार दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) निकेत कौशिक ने हाल ही में सभी ईओडब्ल्यू यूनिट प्रमुखों को एक आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि यह आदेश संभावित स्थानांतरण को लेकर ही दिया गया है। बताते चलें कि क्राइम ब्रांच के दागी अधिकारी सचिन वाजे और पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के तबादले के बाद हुए विवादों के चलते महाराष्ट्र सरकार ने मध्य मार्च में डीजीपी हेमंत नागराले को मुंबई पुलिस की खोई हुई शान वापस दिलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।


पुलिस की खोई विश्वसनीयता को फिर से कायम करेंगे नागराले
राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे। वहीं, अपना पद संभालने के बाद मुंबई पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त हेमंत नागराले ने कहा था कि वह शहर की पुलिस की छवि सुधारने और खोई विश्वसनीयता को बहाल करने के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed