{"_id":"61c3f74d88ff6a6cba3411da","slug":"mumbai-crime-branch-cyber-cell-arrest-a-person-allegedly-threat-to-aditya-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, नवाब मलिक बोले- मुझे भी मिली ऐसी धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, नवाब मलिक बोले- मुझे भी मिली ऐसी धमकियां
Thu, 23 Dec 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:35 PM IST
सार
जयसिंह राजपूत नाम के इस शख्स को साइबर सेल ने बेंगलुरु से पकड़ा गया है। राजपूत खुद को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताता है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। जयसिंह राजपूत नाम के इस शख्स को साइबर सेल ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। जय सिंह राजपूत खुद को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फैन बताता है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले राजपूत ने देर रात आदित्य ठाकरे को फोन किया , लेकिन वह फोन रिसिव नहीं किए। इसके बाद राजपूत ने धमकी भरे मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। धमकी देने वाला राजपूत ने मैसेज में लिखा था- “तू ने सुशांत सिंह राजपूत को मारा अगला नंबर तेरा होगा”इसके आगे के कई मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
नवाब मलिक ने दिया करार जवाब
आरोपी की गिरफ्तार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि जिस तरह से आदित्य ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला, हमें संदेह है कि क्या यह उन संगठनों से जुड़ा है जिन्होंने (नरेंद्र) दाभोलकर और (गोविंद) पानसरे की हत्या की। मुझे भी ऐसी धमकियां मिली हैं। हमने इसकी जांच के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
The manner in which Aaditya Thackeray received a threat letter, we suspect if it's connected to the organisations that murdered (Narendra) Dabholkar & (Govind) Pansare. I too have received such threats. We've written for an investigation into it: Maharashtra Minister Nawab Malik pic.twitter.com/bPQMclhSvA
— ANI (@ANI) December 23, 2021