Mumbai: दाऊद गैंग से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार, छोटा शकील के रिश्तेदार समेत एक बिल्डर भी गिरफ्त में
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मंगलवार को जबरन वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रंगदारी मामले में की गई है। बता दें गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों ने बताया, पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर छोआ शकील और बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट व रियाज भाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान अजय गांडा, फिरोज चमड़ा, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, इन सभी की भूमिका वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाने और उससे 30 लाख रुपये की एक कार और 7.5 लाख रुपये की नकदी की रंगदारी वसूलने में सामने आई है।
छोटा शकील के परिजन और बिल्डर गिरफ्तार
इस बीच मुंबई अपराध शाखा ने भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई आरिफ शेख उर्फ आरिफ भाईजान और बिल्डर जयेश शाह को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल में बंद दोनों के खिलाफ डोंगरी थाने में दर्ज मामले में दोनों को हिरासत में ले लिया। अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, शकील, शेख और शाह के खिलाफ दक्षिण मुंबई के एक व्यवसायी की शिकायत पर धमकी, रंगदारी और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज किया गया था।