फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai Cops detain 40 BJYM workers in Mumbai for taking out bike rally sans permission

Mumbai: पुलिस ने भाजयुमो के 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, बिना अनुमति बाइक रैली निकालने क आरोप

Sun, 12 Jun 2022 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 10:26 PM IST
सार

ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक रेहाना शेख ने कहा, "हमने मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत एक महिला सहित भाजयुमो के चालीस कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।"

विज्ञापन
mumbai Cops detain 40 BJYM workers in Mumbai for taking out bike rally sans permission
बिना अनुमति बाइक रैली निकालने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए - फोटो : ट्विटर/भाजयुमो

विस्तार

मुंबई पुलिस ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कम से कम 40 कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उनपगरीय ट्रॉम्बे में गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और बाइक रैली निकालने के आरोप में हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजयुओ कार्यकर्ताओं को मोटरसाइकिल रैली निकालने के बाद हिरासत में ले लिया गया। 

घटना के बाद भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को ट्रॉम्बे सहित दो पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया। 

ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक रेहाना शेख ने कहा, "हमने मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत एक महिला सहित भाजयुमो के चालीस कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने के आरोप में हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।"
विज्ञापन


मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि ट्रॉम्बे पुलिस ने मोटरसाइकिल रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "जब हम अपने दो विधायकों के साथ चेंबूर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे, पुलिसकर्मियों ने हमें हिरासत में ले लिया। केवल 100 बाइकें हमारी रैली में शामिल हुई थीं।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed