Maulana Azhari: नफरती भाषण देने के आरोप में गुजरात एटीएस ने मौलाना को किया गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड पर भेजा
मौलाना अजहरी के वकील आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। हमने इसका विरोध किया है। अजहरी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। हमें नोटिस दिया जाना चाहिए लेकिन अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजहरी पर भाषण के जरिए नफरत फैलाने का आरोप है। एटीएस ने अजहरी को मुंबई के घाटकोपर से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि घाटकोपर के साथ-साथ पूरे मुंबई में शांति है। पुलिस सड़कों पर मुस्तैद है। हर जगह शांति हैं। अफवाहों पर ध्यान देने से बचें। पुलिस की मानें तो मौलाना के खिलाफ धारा 153 (ए), 505 सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मौलाना अजहरी के वकील आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। हमने इसका विरोध किया है। अजहरी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। हमें नोटिस दिया जाना चाहिए लेकिन अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। मौलाना को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। मौलाना को गुजरात एटीएस जूनागढ़ लेकर जाएगी।
#WATCH | Maulana Mufti Salman Azhari arrested in hate speech case | DCP Hemrajsingh Rajput says, " In Mumbai, there is peace, the Ghatkopar area is also peaceful. Don't believe any rumours. I want to tell the people of Mumbai that, for them, Police are on the road..." pic.twitter.com/20SsVogSan
— ANI (@ANI) February 4, 2024
मौलाना ने समर्थकों से किया यह आग्रह
अजहरी को हिरासत में लेने की वजह से समर्थकों में काफी आक्रोश है और बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। मौलाना ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा जोश में होश नहीं खोना चाहिए। स्थिति जो भी हो, मैं आपके सामने हूं। न तो मैं अपराधी हूं और न ही मुझे अपराध करने के लिए यहां लाया गया है। अजहरी ने समर्थकों से अनुरोध किया कि प्रशासन जांच कर रहा है। मैं भी जांच में सहयोग कर रहा हूं। कानून व्यवस्था बनाए रखें। मैं आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि यदि आप मुझसे प्यार करते हैं, तो यह जगह खाली कर दें।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Maulana Mufti Salman Azhari arrested in hate speech case |
— ANI (@ANI) February 4, 2024
Advocate Arif Siddiqui, Lawyer of Maulana Mufti Salman Azhari says, " They (Police) had applied for his transit remand, we opposed that and we had also said that he was illegally detained.… https://t.co/eQ5PEXMME5 pic.twitter.com/Ygw2i9tDEP
सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस और किया गिरफ्तार
मौलाना के वकील वाहिद शेख ने बताया कि मौलाना के घर सुबह-सुबह 35 से 40 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पहुंचे थे। हमने उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने बाद में मौलाना को ले जाते समय कहा कि गुजरात में इनके खिलाफ 153 बी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौलाना पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं।