{"_id":"6335ac68da2f7578ad23504d","slug":"mumbai-citizens-group-makes-mobile-phone-app-with-corporators-performance-report-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"My Corporator: अब मुंबई वालों को मोबाइल एप पर मिलेगी पार्षदों की परफार्मेंस रिपोर्ट, करना होगा ये काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
My Corporator: अब मुंबई वालों को मोबाइल एप पर मिलेगी पार्षदों की परफार्मेंस रिपोर्ट, करना होगा ये काम
Thu, 29 Sep 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:07 PM IST
सार
इस एप पर शहर के किसी भी नगरपालिका वार्ड में रहने वाला नागरिक अपने पार्षद का रिपोर्ट कार्ड मराठी या अंग्रेजी में देख सकता है। पार्षदों के रिपोर्ट कार्ड 'माई वार्ड, माई कॉरपोरेटर' प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलेगी जानकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में जल्दी ही निकाय चुनाव होने हैं। जिसके लिए अभी से राजनीतिक दलों और लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, इन चुनावों से पहले मुंबई के सिटीजन ग्रुप ने एक मोबाइल एप्लिकेशन बनाया है। इस ऐप के जरिए मुंबई के निवासी अपने-अपने इलाके के जनप्रतिनिधि की परफार्मेंस रिपोर्ट के लिए देख सकते हैं। इस एप को सिटीजन रिप्रेजेंटेटिव फोरम, नागरिकायन रिसर्च सेंटर ने तैयार किया है। नागरिकायन रिसर्च सेंटर के समन्वयक आनंद भंडारे ने इस ऐप के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमने 'माई कॉरपोरेटर' (माझा पार्षद) एप तैयार किया है। इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर शहर के किसी भी नगरपालिका वार्ड में रहने वाला नागरिक अपने पार्षद का रिपोर्ट कार्ड मराठी या अंग्रेजी में देख सकता है। पार्षदों के रिपोर्ट कार्ड 'माई वार्ड, माई कॉरपोरेटर' प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए हैं। नागरिकायन रिसर्च सेंटर के समन्वयक आनंद भंडारे ने कहा कि इस एप पर वे बीते छह सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने 2016 से इस पर काम शुरू किया था।
विज्ञापन
'नागरिकायन अनुसंधान केंद्र' के समन्वयक आनंद भंडारे ने गुरुवार को बताया कि इसमें बृहन्मुंबई नगर निगम के 56 पार्षदों की रिपोर्ट कार्ड है। साथ ही जनता की भागीदारी के साथ शामिल अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों का मूल्यांकन करने और आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी इस ऐप को लाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियर भंडारे ने बताया कि एप के माध्यम से जब हमें अनुरोध मिलता है तब हम उस क्षेत्र के नागरिकों के अनुरोध पर सूचना का अधिकार अधिनियम का प्रयोग करते हुए पार्षद द्वारा खर्च किए गए धन और कराए गए कामों का विश्लेषण करते हैं, जिसके आधार पर हम पार्षद की रिपोर्ट तैयार करते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि अब हम विभिन्न नागरिक वार्डों में कार्यशालाओं का आयोजन करके, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसमें सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।