फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai chartered plane crashed video in Ghatkopar 

मुंबई विमान हादसे का हैरतअंगेज वीडियो आया सामने, पल भर में सबकुछ हो गया था राख

Fri, 29 Jun 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 29 Jun 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Mumbai chartered plane crashed video in Ghatkopar 
मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था। विमान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया और इसके बाद इसमें आग लग गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक पायलट, तीन पैसेंजर और एक नागरिक शामिल थे। मारे गए लोगों के शव उनके परिवार को सौंपे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। पास ही मौजूद एक इमारत में मौजूद सीसीटीवी कैमरा ने इस पूरे हादसे को कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये हादस कितना भयावह था। जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई और पूरा विमान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

 

हादसे की कहानी, चश्मदीदों की जुबानी

आसमान से आग के गोले की तरह गिरते विमान को देख लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले विमान आसमान में लहराया और फिर अचानक निर्माणाधीन इमारत की खाली जगह की ओर मुड़ गया। विमान पेड़ से टकराकर जमीन पर गिरा और जोरदार धमाके के साथ धू-धू कर जलने लगा। 


निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले अधिकतर मजदूर खुशकिस्मत थे जो हादसे के कुछ मिनट पहले ही भोजन करने निकल गए थे। वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उन्हें जोर के धमाके साथ आग की लपटें उठती दिखाई दीं। हालांकि इन मजदूरों ने आसमान में विमान को लहराते हुए देखा था लेकिन, उन्हें क्या पता था कि यही विमान चंद मिनटों में आग का गोला बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed