फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Case filed against relative of MP Waikar who won by 48 votes, using phone in counting centre

Mumbai: 48 वोट से जीते सांसद वायकर के रिश्तेदार के खिलाफ केस, मतगणना केंद्र में फोन इस्तेमाल करना पड़ा महंगा

Sun, 16 Jun 2024 01:50 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 16 Jun 2024 01:50 PM IST
सार

वनराई पुलिस ने शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के करीबी मंगेश पंडिलकर और दिनेश गौरव को सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
Mumbai: Case filed against relative of MP Waikar who won by 48 votes, using phone in counting centre
सांसद रविंद्र वायकर - फोटो : X/@RavindraWaikar

विस्तार

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद रविंद्र वायकर के रिश्तेदार मतगणना केंद्र में फोन इस्तेमाल करने से संकट में आ गए। पुलिस ने इस मामले में वायकर के रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि रविंद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पंडिलकर के खिलाफ गोरेगांव में 4 जून को आम चुनाव के नतीजों की घोषणा के समय मतगणना केंद्र के अंदर फोन का इस्तेमाल किया था। बुधवार को यह मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वनराई पुलिस की जांच में पता चला कि मंगेश पंडिलकर फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मोबाइल फोन का इस्तेमाल ईवीएम मशीन को अनलॉक करने वाले ओटीपी को जनरेट करने के लिए किया गया। गौरव चुनाव आयोग के साथ एनकोर (पोल पोर्टल) संचालक थे। वनराई पुलिस ने चुनाव आयोग के मतदान कर्मी दिनेश गौरव के साथ मंगेश पंडिलकर को सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिज जारी हुआ है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक लैब भेजा फोन
पुलिस ने मोबाइल फोन का डाटा पता लगाने के लिए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा है। पुलिस ने बताया कि फोन पर मौजूद फिंगरप्रिंट भी लिए जा रहे हैं, हम नेस्को सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रहे हैं। जिससे हमें पता लगाने में मदद मिल सकती है कि मोबाइल फोन सेंटर के अंदर कैसे पहुंचा? इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं? यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मोबाइल फोन किसने सप्लाई किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लगाया था आरोप
इस लोकसभा सीट पर पर 48 वोट से हुई जीत पर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि "यह बड़े स्तर पर की गई धोखाधड़ी है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग सोता रहता है। उन्होंने बताया कि हेरफेर करने वाले विजेता सांसद का रिश्तेदार मतगणना केंद्र पर एक मोबाइल फोन लेकर गया था। जिसमें ईवीएम मशीन को अनलॉक करने की क्षमता थी। अगर चुनाव आयोग ने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया, तो यह चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद सबसे बड़ा चुनाव रिजल्ट घोटाला होगा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यह लड़ाई अदालत में जाएगी। 


48 वोट से जीते थे वायकर
मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रविंद्र वायकर ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को महज 48 वोट से हराया था। इस सीट पर पहले कीर्तिकर को एक वोट से विजयी घोषित हुए थे, लेकिन री-काउंटिंग में वायकर 48 वोट से जीत गए। रविंद्र वायकर को 4,52,644 वोट मिले हैं। वहीं उद्धव गुट के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को 452596 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed